रोल्स रॉयस बकवास कार है, इनोवा व स्विफ्ट से बढ़िया कोई गाड़ी नहीं बनी: बादशाह
सिंगर-रैपर बादशाह ने 'लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में रोल्स रॉयस कार को बकवास बताया है। बादशाह ने कहा, "स्विफ्ट से बढ़िया गाड़ी कोई नहीं है। स्विफ्ट और इनोवा से बढ़िया कोई गाड़ी नहीं बनी है। रोल्स रॉयस की मौजूदा बाज़ार में कीमत करीब ₹7-8 करोड़ है।" बकौल बादशाह, थार गाड़ी चलाने में मज़ा नहीं आता है।
read more at Times Now नवभारत


