रेलवे की इस कंपनी को महाराष्ट्र सरकार से मिला ₹274 करोड़ ऑर्डर, 4% तक चढ़े शेयर
रेलवे की कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में गुरुवार को 4.24% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। दरअसल, कंपनी को महाराष्ट्र सरकार से 10 साल के लिए विदर्भ सर्कल में दुर्घटना-संभावित व संवेदनशील स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को डिज़ाइन, लागू, संचालित करने और उसका रखरखाव करने का ऑर्डर मिला है जिसकी अनुमानित कीमत ₹274.40 करोड़ है।
read more at हिन्दुस्तान


