रेलवे का बड़ा आदेश, ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी मोबाइल चार्जिंग
रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र सभी ज़ोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि ट्रेनों के कोचों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रखे जाएं। दक्षिण पूर्व रेलवे में हाल ही में चार्जिंग के दौरान एक यात्री का पावर बैंक फट गया था जिसके बाद निर्देश दिए गए।
read more at Zee Business


