रेलवे को बड़ी संख्या में कर्मचारियों की है तत्काल ज़रूरत, बोर्ड के चेयरमैन ने बताई वजह
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने बताया है कि भारतीय रेलवे को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की प्रभावी निगरानी व निष्पादन, नई संपत्तियों के रख-रखाव और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त कर्मचारियों की तत्काल ज़रूरत है। सतीश कुमार के अनुसार, उन्होंने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर नए गैर-राजपत्रित पदों के सृजन के लिए अनुमति मांगी है।
read more at इंडिया टीवी


