रेलवे क्लेम घोटाले में ED ने लिया ऐक्शन, पटना समेत चार शहरों में ₹8 करोड़ की संपत्ति कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे क्लेम घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में ₹8.02 करोड़ की 24 संपत्तियों को अंतिम रूप से कुर्क कर लिया है। यह संपत्तियां बिहार के पटना, गया व नालंदा के अलावा नई दिल्ली में हैं। ईडी ने मामले में आरोपियों को दोषी ठहराने की मांग को लेकर कोर्ट में अभियोजन शिकायत भी दायर की है।
read more at हिन्दुस्तान


