रेलवे ट्रैक के किनारे 'सी/फा' और 'W/L' के बोर्ड क्यों लगाए जाते हैं?
रेलवे ट्रैक के किनारे 'सी/फा' और 'W/L' के बोर्ड दिखाई देते हैं। ये बोर्ड ट्रेन ड्राइवर को 'सीटी बजाओ, आगे फाटक है' या 'व्हिसल फॉर लेवल क्रॉसिंग' का संदेश देते हैं जिन्हें आम तौर पर रेलवे क्रॉसिंग से 250-600 मीटर दूर लगाया जाता है। ये साइन बोर्ड पीले रंग के होते हैं ताकि ये दूर से ही नज़र आ जाएं।
read more at Times Now नवभारत


