Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेलवे ट्रैक पर पड़े 2 शवों को हटवाने गए SI को एमपी में मालगाड़ी ने मारी टक्कर, कटा एक हाथ

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 11 November, 2024
दमोह (मध्य प्रदेश) में रविवार को रेलवे ट्रैक पर पड़े 2 शवों को हटवाने गए एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और वाहन चालक को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे एसआई का एक हाथ कट गया। वहीं, अस्पताल में एसआई के हाथ को जोड़ने की प्लानिंग चल रही है। डॉक्टर के अनुसार, इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह ली जा रही है।