भारतीय रेलवे ने एक नई ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) टीम और कुछ ट्रेनों में बेहतर लिनन (चादर आदि) की सुविधा शुरू की है। एक यात्री ने कहा, "अब ट्रेन में काफी सफाई रहती है। हैंड टॉवल और बेडशीट समेत सभी लिनन साफ-सुथरे लिफाफों में पैक होकर मिलते हैं।" गौरतलब है, OBHS की सुविधा 2007 से ट्रेनों में उपलब्ध है।