Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेलवे ने बदले ग्रुप बुकिंग के नियम, हटाई बर्थ लिमिट

short by Rishi Raj / on Friday, 20 November 2026
दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने ग्रुप टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए एक साथ बुक होने वाली बर्थ की अधिकतम सीमा हटा दी है। अब शादी, तीर्थयात्रा और स्कूल-टूर जैसे आयोजनों के लिए बड़े समूह टिकट बुक करा सकेंगे। इसके लिए चीफ रिज़र्वेशन सुपरवाइज़र/स्टेशन मैनेजर को आवेदन देना होगा। यात्रियों की पूरी जानकारी और यात्रा का उद्देश्य बताना ज़रूरी होगा।