रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, मुंबई लोकल ट्रेन में लगेंगे ऑटोमैटिक दरवाज़े
रेलवे बोर्ड ने सोमवार को एलान किया कि मुंबई सबअर्बन नेटवर्क के लिए अब जो भी नई लोकल ट्रेनें बनाई जाएंगी उनमें ऑटोमैटिक डोर क्लोज़र की सुविधा दी जाएगी। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में चल रही सभी लोकल ट्रेनों को भी फिर से डिज़ाइन किया जाएगा ताकि उनमें भी यह सुविधा जोड़ी जा सके।
read more at News18 हिंदी


