राव कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत के बाद दिल्ली में 13 कोचिंग सेंटर के बेसमेंट किए गए सील
दिल्ली के राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सर्कल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत के बाद रविवार देर रात तक चली एमसीडी की कार्रवाई में 13 कोचिंग सेंटर के बेसमेंट सील कर दिए गए। इनमें आईएएस गुरुकुल, चहल अकैडमी, प्लूटस अकैडमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु और टॉपर्स अकैडमी शामिल हैं।
read more at भाषा


