Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बने

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 16 February, 2026
अफगानिस्तानी कप्तान राशिद खान टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को यूएई के मोहम्मद अरफान को आउट कर राशिद ने 700 विकेट का आंकड़ा छुआ। राशिद ने 2015 में टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने फरवरी 2025 में ड्वेन ब्रावो (631 विकेट) को पीछे छोड़ा था।