Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव में क्या है अंतर?

short by ऋषि राज / on Monday, 18 August, 2025
भारत में राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा करवाया जाता है। राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों के साथ-साथ राज्यों के विधायक भी मिलकर करते हैं। वहीं, उप-राष्ट्रपति का चुनाव केवल संसद के दोनों सदनों के सांसद (लोकसभा-राज्यसभा) मिलकर करते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में वोटों का मूल्य अलग-अलग होता है जबकि उप-राष्ट्रपति चुनाव में सभी सांसदों का वोट समान होता है।
read more at Moneycontrol