राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी श्रद्धांजलि दी।
read more at इंडिया टीवी


