Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति के गार्ड को गोली मारने वाले 2 हमलावर यूपी में हुए गिरफ्तार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 13 November 2026
राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड पर बागपत (यूपी) में दीपावली पर गोली चलाने वाले 2 लोगों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी धीरज गोली लगने से घायल हो गया। उसका भाई प्रवीण तोमर उर्फ मोनू गन्ने के खेत में छिपकर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पकड़ा गया।