राष्ट्रपति को भी शंकराचार्य तय करने का अधिकार नहीं: प्रशासन के नोटिस पर अविमुक्तेश्वरानंद
प्रयागराज (यूपी) मेला प्रशासन द्वारा नोटिस भेजकर शंकराचार्य बनने को लेकर जवाब मांगे जाने पर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है, "राष्ट्रपति या प्रदेश के मुख्यमंत्री तय करेंगे कि हम शंकराचार्य हैं या नहीं?" उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति को भी यह अधिकार नहीं है कि वह तय करें कि कौन शंकराचार्य हैं...हम निर्विवाद रूप से ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य हैं।"
read more at हिंदुस्तान


