राष्ट्रपति ट्रंप ने बम गिराए जाने से कुछ मिनट पहले ईरान पर हमले का फैसला किया था: वेंस
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बम गिरने से कुछ मिनट पहले ईरान पर हमला करने का अंतिम फैसला किया था। उन्होंने कहा कि उनके पास अंतिम क्षण तक मिशन निरस्त करने की क्षमता थी लेकिन उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया। बकौल वेंस, वाइट हाउस ईरान के अगले कदमों पर नज़र रखे है।
read more at Hindustan Times


