राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने परिवार के साथ बिहार के गयाजी में किया पिंडदान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को बिहार के गयाजी पहुंचीं और विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। उनके साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद थे लेकिन उन्हें मंदिर के अंदर छोड़ने के बाद वह वापस लौट गए। राष्ट्रपति ने अपने परिजन के साथ पूरे विधि-विधान से पिंडदान किया और वह 2 घंटे तक गयाजी में रुकीं।
read more at ABP न्यूज़


