राष्ट्रपति ने 71 हस्तियों को 'पद्म' पुरस्कार से किया सम्मानित, अश्विन को मिला 'पद्मश्री'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को करीब 71 हस्तियों को 'पद्म विभूषण', 'पद्म भूषण' और 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया है। वहीं, इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को 'पद्म भूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
read more at 'X'


