राष्ट्रपति भवन में रिसेप्शन के लिए खास निमंत्रण किट तैयार, 130 कारीगरों ने दिया योगदान
स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त की शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले 'एट होम' रिसेप्शन के लिए विशेष निमंत्रण किट तैयार की गई है। इसे बनाने में 130 कारीगरों ने करीब तीन महीने मेहनत की। किट में छत्तीसगढ़ की ढोकरा कला, गोवा की खाजन भूमि, महाराष्ट्र की वारली और मध्य प्रदेश की भील चित्रकला को शामिल किया गया है।
read more at The CSR Journal


