राष्ट्रपति मुर्मु ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन, राष्ट्रपति भवन ने शेयर कीं तस्वीरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दिग्गज शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला है। राष्ट्रपति भवन ने X पर इसकी तस्वीरें शेयर कर लिखा, "राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन में पावर हाउस के रूप में उभरने का प्रतिबिंब है जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर असर डाल रही हैं।"
read more at लेटेस्टली


