Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति मुर्मु व प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं

short by अपर्णा / on Thursday, 31 October, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार) देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा, "दीपावली के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई देती हूं।" प्रधानमंत्री ने कहा, "रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।"