Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति मुर्मू से भी नहीं मिली माफी, महाराष्ट्र में बच्ची के रेप-हत्या के दोषी को मिलेगी सज़ा-ए-मौत

short by Rishi Raj / on Sunday, 14 December, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में 2012 में 2-वर्षीय बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के दोषी रवि अशोक घुमारे की दया याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर-2019 में घुमारे की मौत की सज़ा बरकरार रखते हुए कहा था कि दोषी ने अपनी कामुक इच्छाओं पर कोई नियंत्रण नहीं रखा और बच्ची की जिंदगी समाप्त कर दी।
read more at PTI