Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की ट्रंप की धमकी पर रूस ने दी प्रतिक्रिया

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 5 August, 2025
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा रूसी कच्चे तेल को खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने की धमकी को 'राजनीति से प्रेरित आर्थिक दबाव' बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका 'उभरती बहुध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में अपने प्रभुत्व में आई गिरावट को स्वीकार नहीं कर पा रहा है'।