रूस और इंडोनेशिया समेत 5 देशों के कलाकार अयोध्या में करेंगे अंतरराष्ट्रीय रामलीला का मंचन
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों के बीच राम कथा पार्क में 17 से 20 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा जिसमें रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कुल 90 विदेशी कलाकार हिस्सा लेंगे। रूस के 15 कलाकार राम-सीता स्वयंवर, थाईलैंड के 10 कलाकार राम-रावण युद्ध, इंडोनेशिया के कलाकार लंका दहन और अयोध्या वापसी का दृश्य मंचित करेंगे।
read more at इंडिया टीवी


