रूस के साथ मिलकर भारत बनाएगा देश का पहला 'Made in India' पैसेंजर एयरक्राफ्ट
हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (पीजेएससी-यूएसी) के साथ ट्विन-इंजन नैरो-बॉडी SJ-100 सिविल जेट्स के निर्माण के लिए एमओयू किया है। एचएएल ने बताया कि यह भारत में पूरी तरह निर्मित होने वाला पहला पैसेंजर विमान होगा। इससे पहले कंपनी ने इंडियन एयरफोर्स के लिए 1961 से 1988 तक AVRO HS-748 विमान बनाया था।
read more at इंडिया टीवी


