Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूस को हथियार देने के चलते ब्रिटेन ने ईरान की कई चीज़ों पर लगाया बैन

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 19 November, 2024
ब्रिटेन ने सोमवार को ईरान की राष्ट्रीय एयरलाइंस और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स (आईआरआईएसएल) के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया। ब्रिटेन के मुताबिक, ये बैन ईरान की ओर से रूस को बैलिस्टिक मिसाइल देने के लिए लगाए गए हैं। ब्रिटेन ने ईरान एयरलाइंस और आईआरआईएसएल पर रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए हथियार देकर मदद पहुंचाने का आरोप लगाया।