Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेस्टोरेंट्स ने आपूर्ति की चिंताओं के बीच वसूलना शुरू किया 'LPG सरचार्ज'

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 12 March, 2026
भारत के कई हिस्सों में रेस्टोरेंट्स ने एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति की चिंताओं के बीच ग्राहकों के बिल में अस्थाई 'एलपीजी सरचार्ज' जोड़ना शुरू किया है। चेन्नई के होटल अन्नावासल के बिल में ₹70 के सांभर-चावल के पार्सल ऑर्डर में ₹15 'एलपीजी रिवीज़न' चार्ज अंकित दिखा। दरअसल, सप्लाई में बाधाओं के चलते कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर महंगे मिल रहे हैं।
read more at Moneycontrol