रूस ने ड्रोन, क्रूज़ व बैलिस्टिक मिसाइल से कीव पर किए हमले: यूक्रेनी वायु सेना
यूक्रेनी वायु सेना ने बताया है कि रूस ने सोमवार को कीव और संभवत: अन्य शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन, क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइल से बड़े पैमाने पर हमले किए। हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख आंद्री यरमाक ने कहा, "हर चीज़ का जवाब मिलेगा। दुश्मन को इसका एहसास होगा।" बकौल रिपोर्ट्स, खारकीव में भी धमाका हुआ।
read more at इंडिया टीवी


