रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया भीषण हमला
रूस ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों पर ड्रोन से हमला किया। हमले में 14 गोदाम, 16 घर और 3 अपार्टमेंट बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हुईं। इससे एक दिन पहले भी रूस ने कीव समेत कई इलाकों में घंटों तक मिसाइल-ड्रोन से हमले किए थे जिनमें बड़े रिटेलर्स और लॉजिस्टिक्स ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
read more at reuters


