Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूस में है अनोखे रंग की कराचाय झील, मानी जाती है दुनिया की सबसे प्रदूषित जगह

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 13 October, 2024
रूस में एक अनोखे रंग वाली झील मौजूद है जिसे कराचाय झील कहा जाता है। इस झील को धरती की सबसे प्रदूषित जगह माना जाता है। करीब 70 साल पहले सोवियत रूस सरकार ने गुप्त परमाणु हथियार कारखाना बनाया था। हथियारों के उत्पादन के समय जो कचरा उत्पन्न हुआ वह इस झील में गिरता गया जिसके चलते यह प्रदूषित हुई।