Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूस या चीन पता लगा सकते हैं कि भारतीय PM झूठ बोल रहे या नहीं: पहलगाम हमले की जांच पर पाक

short by प्रियंका तिवारी / on Sunday, 27 April, 2025
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले को लेकर कहा है, "रूस, चीन और पश्चिमी देशों को पहलगाम आतंकी हमले की जांच करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमले को लेकर झूठ बोल रहे हैं या नहीं।" उन्होंने कहा, "आइए पता लगाएं कि कश्मीर में इस घटना का अपराधी कौन है।"
read more at Hindustan Times