Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूस से 288 S-400 मिसाइलें खरीदेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल

short by Rishi Raj / on Friday, 13 February, 2026
रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने रूस से 288 S-400 मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी है जिनकी अनुमानित लागत करीब ₹10,000 करोड़ बताई गई है। इनमें 120 छोटी दूरी और 168 लंबी दूरी की मिसाइलें शामिल होंगी। गौरतलब है, मई 2025 के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 सिस्टम ने पाकिस्तानी विमानों और ड्रोन के खिलाफ अहम भूमिका निभाई थी।