Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिसर्च में हुआ खुलासा, उत्तराखंड में ग्लेशियर पिघलने से खतरनाक रूप से बढ़ रही हैं कई झीलें

short by श्वेता यादव / on Thursday, 3 July, 2025
देहरादून के वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के एक अध्ययन के मुताबिक, उत्तराखंड में ग्लेशियर पिघलने के कारण कई झीलें खतरनाक रूप से बढ़ रही हैं और इनके फटने से तबाही हो सकती है। बकौल अध्ययन, अलकनंदा घाटी की 226 झीलों, भागीरथी की 131, मंदाकिनी की 12, धौलीगंगा की 19 समेत अन्य घाटियों की कुछ झीलें बेहद खतरनाक हैं।