रिसर्चर्स ने बनाई संवेदनशील 'इलेक्ट्रॉनिक स्किन', अब रोबोट भी महसूस करेंगे गर्मी व दर्द
यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के रिसर्चर्स ने लचीली और कम लागत वाली 'इलेक्ट्रॉनिक स्किन' विकसित की है जो रोबोट को इंसानों जैसी संवेदनशीलता देती है। खास जैल से बनी यह स्किन 8.6 लाख से अधिक सूक्ष्म मार्गों से संकेत पहचानकर उंगली की हल्की थपकी, गर्म-ठंडा स्पर्श, कटने/चुभने जैसी क्षति और एकसाथ कई टच महसूस कर सकती है।
read more at हिन्दुस्तान


