रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने वाली कांग्रेस नेता का TMC नेता ने किया समर्थन, कही यह बात
क्रिकेटर रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने वाली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का टीएमसी नेता सौगत राय ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "मैं उनसे सहमत हूं। कितने दिन तक रोहित शर्मा को छूट दी जाएगी? 2 साल में एक शतक मारा। वह वज़न की कोई केयर नहीं करता है। ये लोग विज्ञापन में मॉडल बनते हैं...खेल में मॉडल नहीं बनते।"
read more at इंडिया टीवी


