Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता पर क्या है विवाद और क्या कहता है कानून?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 27 November, 2024
बीजेपी कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका में आरोप लगाए हैं कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता भी है। इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि राहुल ब्रिटिश कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के निदेशक व सचिव थे और उन्होंने सालाना रिटर्न में खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया था। भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है।
read more at NewsBytes