राहुल गांधी ने पीएम मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर दी बधाई
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो पीएम नरेंद्र मोदी जी। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।" अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"
read more at ABP न्यूज़


