Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं लोको पायलट्स की समस्याएं?

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 7 July, 2024
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लोको पायलट्स ने अपनी परेशानियां बताई हैं। लोको पायलट्स ने अपनी सबसे बड़ी समस्या 'लंबे ड्यूटी ऑवर' को बताया। लोको पायलट्स की अन्य समस्याओं में 'छुट्टी ना मिलना', 'इंजन में टॉयलेट ना होना', 'गर्मी में काम करना' और 'आराम ना मिलना' शामिल हैं।