राहुल ने वायनाड में पुनर्वास कार्यक्रम के लिए दान की अपनी 1 माह की सांसद पद की सैलरी
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी को अपनी एक महीने की सांसद पद की सैलरी (₹2.3 लाख) दान की है। कमिटी के महासचिव एम लीजू के मुताबिक, राहुल ने भूस्खलन पीड़ितों की मदद की घोषणा की थी जिसके तहत प्रदेश इकाई राशि जमा कर रही है।
read more at भाषा


