मार्वल के सुपरहीरो को नहीं पहचान पाए राहुल वैद्य, लोगों ने किया ट्रोल तो भड़क गए सिंगर
गायक राहुल वैद्य, मार्वल के सुपरहीरो डॉक्टर स्ट्रेंज को न पहचान पाने पर ट्रोल हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, "मैं गायक हूं...मार्वल का एनसाइक्लोपीडिया नहीं।" राहुल ने कहा, "पिछले 20 सालों से जनता का मनोरंजन कर रहा हूं...मुझे नहीं लगता कि किसी सुपरहीरो को न जानने से...मेरे वजूद पर कोई असर पड़ेगा।"
read more at Newsbytesapp


