रोज़ कितनी मात्रा में करना चाहिए मखाने का सेवन और मखाना अधिक खाने का क्या है दुष्प्रभाव?
प्रोटीन का सेवन बढ़ाने के लिए रोज़ 30-50 ग्राम मखाना खाना चाहिए। यह मांसपेशियों को मज़बूती प्रदान करता है। मखाना में फाइबर प्रचुर मात्रा में होती है और इसके अत्यधिक सेवन से गैस या पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें अधिक पोटैशियम होने के चलते किडनी की समस्या वालों में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस प्रभावित हो सकता है।


