रक्षा अलंकरण समारोह में 7 जवानों को मिला कीर्ति चक्र; 15 वीर चक्र व 29 शौर्य चक्र से नवाजे गए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2026 के पहले चरण में रक्षा बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस के जवानों को उनकी असाधारण वीरता के लिए सम्मानित किया। इसमें 7 जवानों को कीर्ति चक्र (2 मरणोपरांत), 15 को वीर चक्र (3 मरणोपरांत) और 29 को शौर्य चक्र (1 मरणोपरांत) से नवाजा गया।
read more at Times Now नवभारत


