रक्षा मंत्रालय की गर्भवती अधिकारी का पंखे से लटका मिला शव, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
नई दिल्ली के द्वारका इलाके में रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नाजिया तीन महीने की गर्भवती थीं। उनका शव घर में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद उनके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
read more at The CSR Journal


