रक्षाबंधन पर महिलाओं ने मुंबई में शराबियों को झाड़ू से पीटा, बोलीं- बुरी नज़र से देखते हैं
मुंबई के लालजी पाड़ा में सोमवार को रक्षाबंधन की शाम महिलाओं ने खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दौड़ा-दौड़ाकर झाड़ू से पीटा जिसका वीडियो सामने आया है। महिलाओं ने कहा, "रास्ते में बैठकर दारू पीते हैं...आना-जाना मुश्किल हो जाता है...बहन-बेटियों को बुरी नज़रों से देखते हैं।" महिलाओं के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शराबियों को पकड़ती दिखी।
read more at X


