रक्षा मंत्रालय ने ₹7,523 करोड़ की लागत से 118 अर्जुन एमके-1ए टैंकों की खरीद को दी मंज़ूरी
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को भारतीय सेना की मज़बूती के लिए ₹7,523 करोड़ की लागत से 118 मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी) अर्जुन एमके-1ए की खरीद को मंज़ूरी दी। मंत्रालय ने हैवी व्हीकल फैक्ट्री (चेन्नई) को यह ऑर्डर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, यह 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में बड़ा कदम है और इससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा मिलेगा।
read more at हिन्दुस्तान


