रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में 'मिचौंग' से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से हुए नुकसान का जायज़ा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। गौरतलब है, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपेट और तिरुवल्लूर चक्रवात 'मिचौंग' और भारी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। तमिलनाडु ने केंद्र से ₹5,060 करोड़ की अंतरिम सहायता मांगी है।
read more at लेटेस्टली


