रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान राजनाथ के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। वहीं, नामांकन दाखिल करने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रोड शो किया था और उन्होंने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की थी।
read more at ABP न्यूज़


