रजनीकांत की 170वीं फिल्म में नज़र आएंगे अमिताभ, 32 साल बाद साथ करेंगे काम
ऐक्टर रजनीकांत की 170वीं फिल्म 'थलाइवर 170' में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी नज़र आएंगे। फिल्म के मेकर्स ने 'X' पर लिखा, "भारतीय सिनेमा के शहंशाह का फिल्म में स्वागत है। उनके रहते फिल्म की टीम नई ऊंचाइयां छुएगी।" आखिरी बार अमिताभ और रजनीकांत ने एकसाथ फिल्म 'हम' (1991) में काम किया था और 32 साल बाद वे साथ काम करेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


