रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने दूसरे बेटे को दिया जन्म, शेयर की तस्वीर
अभिनेता रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने रविवार को दूसरे बेटे को जन्म दिया। उन्होंने नवजात के हाथ और प्रेग्नेंसी के दौरान हुए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्होंने बेटे का नाम वीर रजनीकांत वनंगमुडी रखा है। सौंदर्या ने 2019 में ऐक्टर विशागन से दूसरी शादी की थी और इस शादी से उनकी यह पहली संतान है।
read more at Hindustan Times


